अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच जमकर तकरार देखने को मिल रही है।

चुनावी जनसभाओं में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा पर खूब हमलावर हो रहे हैं।

अखिलेश यादव द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि अगले साल राज्य में भाजपा सत्ता में वापसी नहीं करेगी।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार को समाजवादी पार्टी द्वारा बेरोजगारी, महंगाई, बदहाल कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर लगातार घेरा जा रहा है।

इसी बीच मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के उत्तर प्रदेश की सत्ता से जाते ही प्रदेश में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक वीडियो न्यूज़ 24 न्यूज़ चैनल द्वारा शेयर की गई है। जिसमें अखिलेश यादव आने वाले विधानसभा चुनाव पर बातचीत कर रहे हैं।

इस वीडियो में अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि किसान भारतीय जनता पार्टी से यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। आज किसान की कौन सी फसल की आय दोगुनी हुई है?

प्रदेश के नौजवानों के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। राज्य में महंगाई दोगुनी हो चुकी है, कानून व्यवस्था भी चौपट हो चुकी है। उत्तर प्रदेश को जिस तरह से विकास करना चाहिए था। वो नहीं हो पाया।

उत्तर प्रदेश का विकास बिल्कुल रुक चुका है। इसलिए जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी का राज्य से सफाया करेगी।

उत्तर प्रदेश में उस वक्त सब कुछ ठीक हो जाएगा। जब भाजपा राज्य से हट जाएगी। भाजपा के उत्तर प्रदेश की सत्ता से चले जाने के बाद हर चीज में सुधार आएगा।

अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा का समय खत्म हो चुका है। जनता बस इस बात का इंतजार कर रही है कि इन्हें वोट डाला जाए और कभी यह सत्ता से बाहर जाए।

आपको बता दें कि साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। राजनीतिक जानकारों की मानी जाए तो इस बार का यूपी चुनाव भाजपा के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here