
उत्तर प्रदेश में अयोध्या का राम मंदिर हमेशा राजनीतिक दलों का चुनावी मुद्दा बना रहा है। क्योंकि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है इसलिए राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अन्य राजनीतिक मुद्दे तलाशने लगी है।
इसी बीच अब अटकलें तेज हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी अब मथुरा को चुनावी मुद्दा बना सकती है।
दरअसल भाजपा के विधायक राजा सिंह ने इस पर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि जहां पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ।
उस स्थान पर ढांचा बना हुआ है। वहां पर मस्जिदें बनी हुई हैं। जिस तरह से बाबर का ढांचा गिराया गया। उसी प्रकार से मथुरा में बनी मस्जिदों को हटाकर वहां पर भव्य मंदिर बनाया जाए।
यह मेरा नहीं बल्कि पूरे भारत के कृष्ण भक्तों का ये सपना है। आज मैं अपने भाई बंधुओं से यह कहना चाहूंगा कि अगर देश में हिंदूवादी सरकार है। तो हर चीज मुमकिन है।
मैं आपको इतना आश्वासन देना चाहूंगा कि अगर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी हैं और आने वाले समय में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मथुरा में भव्य मंदिर बनेगा।
जो भी वहां पर छोटी छोटी मस्जिद में बनी हुई है। उन सभी को हटाया जाएगा। मुझे योगी जी पर पूरा विश्वास है।
भाजपा विधायक के इस बयान पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “वाह !!! ऐसा करते ही भगवान प्रसन्न होकर महँगाई, पेट्रोल, डीज़ल, LPG गैस के दाम तो कम कर ही देगें।
साथ ही बेरोजगारों द्वारा मंदिर में नारियल फोड़ते ही सबको नौकरी भी दे देंगें:), बस तब भी धन्यवाद भगवान का नही प्रधानमंत्री मोदी जी का ही करना होगा- बोलो मंजूर है?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों द्वारा भाजपा सरकार को बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर घेरा जा रहा है।
खास तौर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जुबानी हमले बोल रहे हैं।