एकतरफ महंगाई की मार वैसे भी देश के लोगों को परेशान कर रही है दूसरी तरफ रोज-रोज बढ़ते प्रतिदिन जरूरत की चीजों पर दाम हैरान कर रहे हैं।

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले अमूल (AMUL) ने महंगाई का झटका दिया है। फुल क्रीम के दाम 61 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 63 रुपए कर दिए हैं।

नए दाम आज से ही लागू कर दिए जाएंगे। साल में तीसरी बार अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए हैं।

बताया जा रहा है कि, अमूल के बाद तमाम कंपनियां भी दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

इसकी वजह चारा मंहगा होना बताया जा रहा है।

लेकिन इसमें सबसे चौकानें वाली यह है कि यह दाम गुजरात में लागू नहीं किए गए हैं।

अमूल कंपनी के एमडी आरएस सोढ़ी ने यह जानकारी दी है।

आपको बता दें कि, तमाम लोग इस फैसले को गुजरात विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि कुछ समय बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं वहाँ के लोगों को महंगाई का झटका ना लगे इसलिए ऐसा फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here