टोक्यो ओलंपिक 2020 में रेसलिंग में भारत के लिए पदक हासिल करने वाले पहलवान बजरंग पुनिया दुनिया भर में मशहूर हो गए हैं। अपने फ्री स्टाइल कुश्ती से बजरंग पुनिया ने अपने देश का नाम रोशन किया है।

अब टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के इकलौते खिलाड़ी नीरज चोपड़ा विवाद मामले में पहलवान बजरंग पुनिया ने प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा के बीच भाला लेने की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

इस मामले में खुद नीरज चोपड़ा ने भी कहा है कि स्पोर्ट्स को इस तरह एजेंडा बनाकर लोगों को बांटने की कोशिश ना की जाए। अब नीरज चोपड़ा को पहलवान बजरंग पुनिया का साथ मिल गया है।

इस मामले में पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा है कि खिलाड़ी, सिर्फ खिलाड़ी होते हैं। वह चाहे किसी भी देश के हो। खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

खेल के मैदान पर भले ही हम एक दूसरे के विरोधी हो। लेकिन खेल के बाहर हम सब भाई हैं।

खेल हमें खेल हमें द्वेष रखना नहीं सिखाते। हमें एक होना सिखाता है, न कि बांटना। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों का सम्मान होना चाहिए।

इस मामले में पत्रकार रोहिणी सिंह ने देश के क्रिकेटर्स को भी सीख लेने की बात कही है। रोहिणी सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि कुछ सीखो इंडियन क्रिकेटर्स।

पहलवान बजरंग पुनिया द्वारा दी गई इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

पहलवान बजरंग पुनिया के साथ-साथ गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को रेसलर साक्षी मलिक का भी समर्थन मिला है। उन्होंने भी खिलाड़ियों को राजनीतिक कारणों के चलते इस तरह के विवादों में घसीटे जाने की निंदा की है।

आपको बता दें, पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा था। यहां तक की लोगों ने उन्हें आतंकवादी तक कह दिया। जिसके बाद उनके समर्थन में कई भारतीय खिलाड़ी आ खड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here