कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कल हाथरस गैंगरेप मृतक पीड़िता के परिवार से मुलाक़ात की। इस दौरान हाथरस जाते समय दिल्ली और यूपी की सीमा पर प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस द्वारा बदसलूकी की गई।

दरअसल जब प्रियंका गांधी हाथरस जा रही थी तो दिल्ली यूपी सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जहां पर एक पुलिसकर्मी ने डीएनडी टोल प्लाजा पर प्रियंका को रोकने की कोशिश की।

कांग्रेस का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पार्टी महासचिव के कपड़े पकड़कर उन्हें रोका था।

गौरतलब है कि यूपी पुलिस द्वारा यह नया ट्रेंड चलाया गया है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी करते वक़्त उनके कपड़ो को फाड़ दिया जाए। ताकि महिलाएं डर जाएँ। प्रियंका गांधी से पहले योगी की पुलिस ने अन्य महिला नेताओं के साथ भी ये बदतमीजी की है।

इस मामले में महाराष्ट्र भाजपा की उपाध्यक्ष और पार्टी नेता चित्रा वाघ ने योगी सरकार से उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिन्होंने हाथरस जाते हुए प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी की।

बीजेपी नेत्री चित्रा वाघ ने ट्वीट कर कहा है कि “एक पुलिस अधिकारी की महिला नेता के कपड़े पकड़ने की हिम्मत कैसे हुई। पुलिस को हमेशा अपनी हद में रहना चाहिए। भारतीय संस्कारों में विश्वास रखने वाले योगी आदित्यनाथ जी को ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”

भाजपा की महिला नेता द्वारा प्रियंका गांधी का समर्थन किए जाने कि कांग्रेस ने भी तारीफ की है।

इस संदर्भ में महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के प्रमुख सत्यजीत तांबे ने कहा है कि बीते साल NCP छोड़ भाजपा में शामिल हुई चित्रा वाघ पार्टी बदलने के बावजूद भी अपने संस्कार नहीं भूली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here