पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके मिल रहे हैं। दरअसल पार्टी के कई दिग्गज नेता भाजपा का साथ छोड़ रहे हैं।

हाल ही में भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए मुकुल रॉय के बाद कई नेताओं ने भाजपा छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि उनके संपर्क में भाजपा के कई नेता है।

इसी बीच खबर सामने आई है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की युवा शाखा भाजयुमो के अध्यक्ष सौमित्र खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल सौमित्र खान केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें जगह ना मिलने से नाराज चल रहे हैं।

बताया जाता है कि आज दोपहर तक सौमित्र खान भाजपा आलाकमान की तरफ से बुलावा आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जिसके चलते उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें, भाजपा नेता सौमित्र खान पश्चिम बंगाल के बिशनपुर से सांसद है।

दरअसल आज केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला था। जिसमें कई नए चेहरों को जगह दी गई है और पुराने केंद्रीय मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया है।

आपको बता दें कि सौमित्र खान भाजपा के उन नेताओं में से एक हैं। जिन्होंने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी।

विधानसभा चुनाव के दौरान सौमित्र खान ने भाजपा के लिए अहम भूमिका निभाई है। क्योंकि उनके संसदीय क्षेत्र में ही भाजपा ने 7 में से 6 सीटें जीती हैं।

जिसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि सौमित्र खान को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सौमित्र खान ने मुलाकात भी की थी। जिसके बाद उन्होंने इसे एक सफल और अद्भुत बैठक करार दिया था।

लेकिन भाजपा आलाकमान द्वारा उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में ना शामिल किए जाने के बाद उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here