पंजाब में आज स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो चुका है।

पंजाब में 8 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों के लिए हुए चुनावों में अब तक आए 7 नगर निगमों के नतीजों में सभी कांग्रेस ने जीते हैं।

कांग्रेस की इस बंपर जीत पर पार्टी आलाकमान ने मुख्यंमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को बधाई दी है।

इसके साथ ही मुख्यंमंत्री ने पंजाब के लोगों और पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के नाम वीडियो सन्देश जारी किया है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह पंजाब के लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहते हैं। जिन्होंने इतनी हिम्मत और प्यार के साथ कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया है।

पंजाब निकाय चुनाव में जो नतीजे घोषित हुए हैं। इससे पहले पंजाब में कभी भी ऐसी नतीजे नहीं आए हैं। किसी भी पार्टी को इतनी भारी-भरकम जीत नहीं मिली है। यह आम जनता की हिम्मत है कि उन्होंने भारी तादाद में कांग्रेस को समर्थन दिया है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि मैं पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। जिन्होंने बहुत ही जबरदस्त तरीके से यह लड़ाई लड़ी है। उन्होंने जो मेहनत की है। उसके नतीजे आज सबके सामने हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारियां शुरू करने की बात कही है।

उन्होंने कहा है कि हमें उम्मीद है कि जिस तरह से निकाय चुनाव में लोगों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। विधानसभा चुनाव में भी ऐसे ही दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here