एक तरफ़ जहां रेप की वारदातों को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है, वहीं BJP सांसद साक्षी महाराज रेप के आरोपी पूर्व बीजेपी नेता कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की बधाई देते नज़र आ रहे हैं।

दरअसल, गुरुवार को कुलदीप सिंह सेंगर का जन्मदिन था।  इस मौके साक्षी महाराज ने एक श्लोक के साथ कुलदीप सेंगर को ट्विटर के ज़रिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, “सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव, भवतु मंगलं जन्मदिनं। चिरंजीव कुरु पुण्यवर्धनम, विजयी भव सर्वत्र सर्वदा, जगति भवतु तव सुयशो गानम। कुलदीप सिंह सेंगर विधायक बांगरमऊ को जन्मदिवस की अनंतकोटि शुभकामनांए”। 

साक्षी और सेंगर की दोस्ती पर भड़कीं प्रियंका, बोलीं- कानून बनाने वाले ही ‘बलात्कारी’ के साथ खड़े हैं

इसपर छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट कर लिखा- संसद के अंदर भाजपा नेता कह रहे हैं कि बलात्कार के आरापियों को गोली मार देनी चाहिए और संसद के बाहर भाजपा नेता बलात्कार आरोपी, भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर, को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, वो भी उस दिन जब एक पीड़िता को उन्नाव में ज़िंदा जला दिया गया।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- कानून बनाने वाले भाजपा सांसद एक बलात्कार के आरोपी भाजपा नेता को बधाई संदेश दे रहे हैं। कल ही उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की। आरोपियों के पक्ष में जब कानून बनाने वाले खड़े हो जाएँगे तो अपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा?

ग़ौरतलब है कि, सेंगर पर उन्नाव की ही एक युवती ने साल 2017 में गैंगरेप का आरोप लगाया था। उसपर आरोप तय हो चुके हैं। इस मामले में वह अभी जेल में बंद है। सेंगर के जेल जाने के बाद से ही साक्षी महाराज उससे सहानुभूति जताते रहे हैं। लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद भी साक्षी महाराज जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर से मिलकर उन्हें धन्यवाद देने पहुंचे थे।

साक्षी महाराज ने रेपिस्ट सेंगर को दी जन्मदिन की बधाई, SP नेता बोले- BJP का हाथ रेपिस्ट के साथ

उस वक्त भी साक्षी महाराज की इस हरकत पर सवाल उठे थे। लेकिन अब चूंकि हैदराबाद और उन्नाव की ताज़ा रेप की घटनाओं के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है। लोग रेप के दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में साक्षी महाराज द्वारा रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर को जन्मदिन की बधाई देने पर बवाल खड़ा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here