mamata banerjee
Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ये आम लोगों की जीत है। चुनाव परिणाम बताते हैं कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को नकार दिया है।

देश के आम लोग ने बता दिया है कि वे भाजपा की किसी भी गतिविधि को पसंद नहीं करते हैं। लोगों को खाना चाहिए, उन्हें झूठे वादे नहीं चाहिए। लोग विकास चाहते हैं। लोग सीएए, एनआरसी और एनपीआर नहीं चाहते हैं।

आज दिल्ली की जनता ने बता दिया केजरीवाल आतंकवादी नहीं ‘कट्टर देशभक्त’ हैंः संजय सिंह

ममता ने ट्वीट करके कहा, “जैसा दिल्ली चुनाव परिणामों में दिख रहा है अरविंद केजरीवाल को बधाई। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में दोबारा जबरदस्त जीत दर्ज की।

नफ़रत भरे भाषण और विभाजनकारी राजनीति पर विश्वास करने वाले नेताओं को इस जीत से सीखना चाहिए। क्योंकि जो लोग अपने वादों को पूरा करते हैं, उन्हें जनता पुरस्कृत करती है।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं, अब तस्वीर साफ़ है। आप को 62 सीटों पर बढ़त है जबकि बीजेपी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी एक बार फिर ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है।

BJP नेता कपिल मिश्रा 13,000 वोटों से पीछे, राणा का तंज- देश के ‘गद्दारों’ ने जोरदार तमाचा मारा है 

आप दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। ‘आप’ ये जीत इस मायने में बहुत महत्वपूर्ण है कि कुछ दिन पहले तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे और गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की एक रैली में कहा था कि, “EVM का बटन इतना तेज दबाना की करंट शाहीन बाग में लगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here