भाजपा ने बिना अध्यक्ष पद के चुनाव के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया है. जेपी नड्डा का तीन साल का कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को पूरा होने वाला था, पर अब वह 2024 तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे.

अपनी पार्टी के पारदर्शी होने का बखान करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने बिना चुनाव ही अध्यक्ष के कार्यकाल को बढ़ा दिया है. भाजपा दावा करती है कि पार्टी में अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सर्वसम्मति से होती है. पर इस बार यह नहीं हुआ.

भाजपा के इस निर्णय पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करा दिया है?

वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा- “नड्डा को चुनाव में कितने ‘Missed Call’ मिले?

बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा पहले सात महीने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे. इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था.

इस हिसाब से 20 जनवरी 2023 में उनके तीन साल पूरे हो रहे हैं, हालांकि अब 2024 के आम चुनाव तक भाजपा की कमान उनके ही हाथ में रह सकती है.

भाजपा दूसरे पार्टियों की व्यवस्था और पारदर्शिता पर सवाल उठाती है लेकिन वह अपनी ही पार्टी के बनाए नियमों का पालन नहीं करती.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here