पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने रणनीतियां बनाने शुरू कर दी है। हाल ही में बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल में गठबंधन हुआ है।

कांग्रेस पंजाब की सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी मानी जा रही है। लेकिन सियासी अंतर्कलह के कारण पार्टी को नुकसान भी हो सकता है।

इस कड़ी में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कल चंडीगढ़ पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन का क्या हुआ? उनके कंधे पर बंदूक रखकर जिसने मुख्यमंत्री बनना था वह मुख्यमंत्री बन गया।

जिन्हें प्रधानमंत्री बनना था वह प्रधानमंत्री बन गया। अन्ना हजारे अपने गांव चले गए और लोकपाल कहां है? आप में से किसी को लोकपाल का नाम भी मालूम है?

यह साफ हो चुका है कि यह पूरा नाटक तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार के खिलाफ एक षड्यंत्र के तौर पर रचा गया था।

इस षड्यंत्र को रचने वाले अब सत्ता में बैठे हैं। कोई राज्य की सत्ता संभाले हुए हैं। तो कोई केंद्र की सत्ता। यह षड्यंत्र सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने के लिए रचा गया।

कांग्रेस अब भाजपा की सच्चाई लोगों के सामने ला रही है। कांग्रेस ने राफेल मुद्दे को उठाया इसके बाद मोदी सरकार और देश की पूंजीपतियों की सांठगांठ को जनता के सामने लाया जा रहा है।

राहुल गांधी विपक्ष के इकलौते ऐसे नेता है। जो हर रोज मोदी सरकार की आंखों में आंखें डाल कर उनके भ्रष्टाचार पर उन्हें घेरते हैं।

देश की जनता यह सब देख रही है। इसके साथ देश का इतिहास भी याद रखेगा कि इन मुद्दों को किसने उठाया था और कौन उस वक्त चुप बैठ कर तमाशा देखता रहा। चुप बैठने वालों को देश की आने वाली पीढ़ियां माफ़ नहीं करेगीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here