राजस्थान में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भले ही भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई हो। लेकिन एक बार फिर कांग्रेस ने राज्य में हुए निकाय चुनाव में बाजी मारी है।

कांग्रेस ने राजस्थान में नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में भाजपा को मात देते हुए जबरदस्त जीत हासिल की है।

खबर के मुताबिक, राजस्थान के 12 जिलों के 50 निकायों पर चुनाव हुए हैं। जिसमें 43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद हैं। इस चुनाव के नतीजे रविवार को सामने आए हैं।

नतीजों के मुताबिक, सभी निकायों के 1775 वार्डों में से कांग्रेस ने 620 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। जबकि भाजपा के 548 उम्मीदवारों को जीत मिली है। इसके अलावा 595 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

इस निकाय चुनाव में बसपा के 7, सीपीआई के 2, सीपीआई (एम) के 2 और आरएलपी के 1 सीट मिली है।

दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान में शहरी इलाका भारतीय जनता पार्टी का परंपरागत वोट बैंक माना जाता रहा है। इसके बावजूद भी भाजपा शहरी चुनावों में जीत दर्ज कर पाने में असमर्थ साबित हुई है।

भाजपा ने अपने गढ़ में 30 निकायों पर हार का सामना किया है। जिसकी वजह से कांग्रेस को इस चुनाव में जीत मिली है।

कांग्रेस की इस बंपर सीट से पार्टी में एक बार फिर से जश्न का माहौल है। इससे पहले पंचायत चुनाव में हुई हार पर कांग्रेस आलाकमान ने इसकी जिम्मेदारी खुद ली थी।

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ राज्य में बड़ी तादाद में निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत हासिल हुई है।

इसी के साथ अब निकायों में अध्यक्ष पद के लिए भी दौड़ शुरू हो चुकी है। जिसके चलते आज राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना जारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here