देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की एनिवर्सरी पर आयोजित एक प्रदर्शन में भड़काऊ नारेबाजी की गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा वकील अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

अश्विनी उपाध्याय (Ashwini Upadhyay) के अलावा दिल्ली पुलिस द्वारा विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, दीपक और प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें, प्रीत सिंह सेव इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर हैं। सेव इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले जंतर मंतर पर प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। फिलहाल दिल्ली पुलिस द्वारा भड़काऊ नारेबाजी करने वाले कई अन्य लोगों की तलाश जारी है।

इस मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर लिखा है कि

‘सुना अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि जिन लोगों ने नारेबाज़ी की वह उन्हें जानते तक नहीं। सच में, संघी होते बड़े डरपोक हैं, जहां पूछताछ शुरू हुई पलड़ा झाड़ लिया। पर तस्वीरें तो कुछ और बयाँ करती हैं।’

दरअसल कल अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ करने के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद अश्विनी उपाध्याय ने पुलिस कमिश्नर को एक चिट्ठी लिखी है।

जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ नारेबाजी करते हुए जिन लोगों की वीडियो वायरल हो रही है। उन्हें ना तो मैं जानता हूं, ना ही मैं कभी मिला हूं और ना ही इन्हें उस कार्यक्रम में बुलाया गया था।

सेव इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रीत सिंह हैं। मैं इस संस्था का पदाधिकारी नहीं हूं। इसलिए वीडियो की सत्यता की जांच की जाए।

आपको बता दें कि भारत छोड़ो आंदोलन की एनिवर्सरी पर आयोजित किए गए प्रदर्शन में सैकड़ों की तादाद में भीड़ इकट्ठा हुई थी।

इस दौरान वहां पर कई सांप्रदायिक नारे लगाए गए। जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here