टोक्यो ओलंपिक में कई खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन किया है। भारत को इस बार स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा दुनियाभर में मशहूर हो गए हैं।

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को दिल्ली में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।

टोक्यो ओलंपिक में भाला बैंक कर स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा है कि यह मेडल सिर्फ मेरा नहीं बल्कि पूरे भारत का है।

नीरज चोपड़ा द्वारा भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बाद देश भर में जश्न का माहौल है।

जहां सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। वही सोशल मीडिया पर लोग उन पर खुलकर प्यार बरसा रहे हैं।

इसी बीच खबर सामने आई है कि नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज नाम के लोगों को काफी फायदा हो रहा है।

बताया जाता है कि गुजरात के भरूच में एक पेट्रोल पंप के मालिक ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को सम्मान देने के लिए अपने पेट्रोल पंप में नीरज नाम के हर शख्स को फ्री में पेट्रोल देने की घोषणा कर दी है।

इस पेट्रोल पंप के मालिक का नाम अय्यूब पठान है। पेट्रोल पंप पर आने वाले हर नीरज नाम के शख्स को 501 रुपए का पेट्रोल मुफ्त में भर कर दिया जा रहा है।

इस संदर्भ में पेट्रोल पंप के मालिक ने एक बोर्ड लगा कर इस ऑफर की जानकारी दी थी। जिसमें कहा गया था कि नीरज नाम के शख्स को अपना आईडी कार्ड साथ लाना होगा और इसे दिखाकर 501 रुपए का पेट्रोल मुफ्त में भरवा सकेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इस जीत के बाद उन पर कैश प्राइज की भी बौछार हो रही है।

अब तक नीरज चोपड़ा के लिए 11 करोड़ के कैश प्राइज घोषित किए जा चुके हैं। जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बीसीसीआई और सीएसके शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here