कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के नेता संबित पात्रा के खिलाफ काफी आक्रोशित हैं। सोशल मीडिया पर लगातार संबित पात्रा की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि नोएडा में सेक्टर 16 फिल्म सिटी में स्थित आज तक चैनल के दफ्तर के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि आज तक के दफ्तर के सामने बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए हैं और इस दौरान सभी कार्यकर्ता राजीव त्यागी अमर रहे के नारे लगा रहे हैं। एकजुट हुए कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ भी अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जाहिर करते हुए राजीव त्यागी को न्याय देने की मांग कर रहे हैं और ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मोदी सरकार की तानाशाही बिल्कुल नहीं चलेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि न्यूज़ चैनलों पर होने वाली डिबेट में जहर फैलाना बंद किया जाए। इसके साथ ही संबित पात्रा मुर्दाबाद और रोहित सरदाना मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

इनका कहना है कि न्यूज़ चैनलों में होने वाली डिबेट शो में जाहिल प्रवक्ताओं को भेजना बंद किया जाए और धर्म के नाम पर जहरीली बहस बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी निधन से पहले आज तक के डिबेट शो दंगल में शामिल हुए थे। जहां पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और उनके बीच काफी तीखी बहस हो गई। इस दौरान संबित पात्रा ने राजीव त्यागी ने चीख चीख कर कई बार अपमानजनक तरीके से बर्ताव किया। जिसकी थोड़ी ही देर बाद राजीव त्यागी को हार्ट अटैक आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here