बीते दिनों महाराष्ट्र भाजपा के नेता एकनाथ खडसे ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कई खुलासे किए थे। एकनाथ खडसे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

उनका कहना है कि जब तक मैं पार्टी की हर बात मानता रहा। तब तक सब ठीक चल रहा था। जैसे ही मैंने किसी मुद्दे पर अपनी राय रखनी शुरू की तो मुझे पार्टी से साइडलाइन करना शुरू कर दिया गया। मुझे कई फर्जी मामलों में फंसाया गया।

भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने शुक्रवार को एनसीपी ज्वाइन कर ली है। एनसीपी में शामिल होते ही उन्होंने भाजपा पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया। एकनाथ खडसे ने बताया कि उन्हें ईडी की धमकी दी गई थी।

भाजपा ने मुझ पर आरोप लगाने के लिए कई महिलाओं का भी इस्तेमाल किया। मैंने 40 साल तक पार्टी की सेवा की।

अपने लंबे राजनीतिक कैरियर के दौरान मेरे साथ बड़ी तादाद में लोग जुड़े हैं। जो भाजपा में मेरा अपमान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इसीलिए मैंने भाजपा को छोड़ने का फैसला लिया और एनसीपी का दामन थामा है।

एनसीपी में शामिल होते ही एकनाथ खडसे ने भाजपा को धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि अगर वह मेरे पीछे ईडी को लगाते हैं तो मैं भी उनकी सीडी जारी कर दूंगा।

एकनाथ खडसे का कहना है कि पार्टी में ऐसे कई लोग हैं जो भाजपा के खिलाफ बोलना चाहते हैं।

लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहे। मेरे ऊपर भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए गए। लेकिन अब मैं उन नेताओं का पर्दाफाश करूंगा। जिन्होंने भूमि घोटाले किए हैं।

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में भाजपा से साफ शब्दों में कहा है कि वह कमजोर नेता नहीं है। किसने कितनी जमीनें हड़पी हैं, मैं सब बता दूंगा। मेरे मन में किसी के खिलाफ भेदभाव नहीं है। लेकिन जो दोषी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here