उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। इस कड़ाके की ठंड में दिल्ली और हरियाणा में किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन चलाया जा रहा है।

इस आंदोलन को 20 दिन हो चुके हैं। लेकिन खुद को किसान हितेषी बताने वाली मोदी सरकार अब तक किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है।

इसी बीच खबर सामने आई है कि हरियाणा के किसानों ने मंत्री कंवरपाल गुर्जर के घर का घेराव किया है। News24 न्यूज़ चैनल द्वारा ट्विटर पर किसानों द्वारा शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के घर का घेराव करने की वीडियो शेयर की गई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि सैकड़ों की तादाद में किसान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के घर के बाहर एकत्रित हुए हैं।

इस वीडियो में किसान कह रहे हैं कि जब उन्हें जनता की जरूरत ही तो घर-घर जाकर लोगों से कहते थे कि उनका साथ दो। लोगों ने उनकी गुजारिश पर उनका साथ दिया।

इसके साथ ही किसानों ने ये भी कहा हैं कि आज आप मंत्री पद पर किसकी बदौलत है बैठे हैं ? इन किसानों और जनता की बदौलत ही बैठे हैं। कभी आपके पास एक सेकंड हैंड स्कूटर हुआ करता था। जिस पर आप घूमते थे। आज आप करोड़पति बन गए हैं तो किसानों को भूल गए हैं।

जनता ने आपसे कुछ नहीं लिया है। बल्कि आप को दिया ही है। इसी जनता ने आप को वोट देकर जिताया। आज आप उन्हीं लोगों को भूल चुके हैं आपको अपने अंदर झांकने की जरूरत है।

आपको बता दें कि बीते दिनों शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यह बयान दिया था कि कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन करने वाले किसान जब पंजाब से दिल्ली के लिए निकले थे।

तब ही पंजाब सरकार को उन्हें रोक लेना चाहिए था। मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। लेकिन गलत प्रचार करके किसानों को बरगलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here