Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शनिवार देर रात आम से भरा ट्रक पलटने से 5 मज़दूरों की मौत हो गई, जबकि 11 मज़दूर गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि 2 मजदूरों की हालत गंभीर है जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। सभी मज़दूर हैदराबाद से आम के ट्रक में छिपकर उत्तर प्रदेश के झांसी जा रहे थे। सभी मजदूर हैदराबाद में मजदूरी लड़ते थे।

ये मजदूर आम के ट्रक में छिपकर हैदराबाद से झांसी जा रहे थे। तभी नरसिंहपुर जिले के पाठा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और इस हादसे में पांच मज़दूरों की जान चली गई।

हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफ़र किया गया है. अन्य 11 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

कोरोना काल के गाल में मजदूर सबसे ज्यादा समा रहे हैं। कोरोना वायरस अपने प्रकोप से लोगों की जान तो ले ही रह है, साथ ही वो मजदूर जो शहरों से अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं, वो हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस संकट के बीच प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here