पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार हो रहा है। इसी बीच भाजपा के लिए मुसीबत बढ़ाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है।

खबर के मुताबिक, भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने राज्य में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

यशवंत सिन्हा पार्टी में उन नेताओं में से एक हैं। जो भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े करते हैं। यशवंत सिन्हा भी भाजपा में रहते हुए पार्टी के आलोचक माने जाते थे।

आज यशवंत सिन्हा ने कोलकाता में टीएमसी के दफ्तर पहुंच बड़े नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की है। मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने देश की सरकारी संस्थाओं के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं।

भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने सवाल किए हैं कि भारत में प्रजातंत्र है। प्रजातंत्र की ताकत देश की सरकारी संस्थाएं ही होती है। लेकिन आज इस देश में हर संस्था लगभग कमजोर हो चुकी है। जिसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए यह सबसे बड़ा खतरा है।

इस दौरान यशवंत सिन्हा ने यह भी दावा किया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार भी तृणमूल कांग्रेस की जीत कर सत्ता में वापसी करेगी।

भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि ममता बनर्जी की पार्टी ही बहुमत हासिल करेगी।

इस विधानसभा चुनाव से देश भर में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से चला रहे हैं अब देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here