देश में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने मतदान शुरू होने वाला है। इन सभी पांचों राज्यों में राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार जोरों शोरों पर चल रहा है।

हाल ही में कई ओपिनियन पोल और सर्वे सामने आ चुके हैं। जो इन राज्यों में अलग-अलग पार्टियों की जीत दिखा रही है। इसी बीच नेशनल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती शहर में मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भाजपा को लेकर भविष्यवाणी की है।

उन्होंने कहा है कि पांच राज्यों में से भाजपा की जीत सिर्फ असम में ही होगी। बाकी के 4 राज्यों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।

इस दौरान एनसीपी अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

दरअसल पांच राज्यों में चुनाव नतीजों के बारे में आज बात करना गलत है। क्योंकि इन राज्यों की जनता ही इस बारे में फैसला करेगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष पर भी हमला किया गया है। जो कि अपने राज्य के लोगों के लिए लड़ रही हैं। वह बंगाल की बेटी हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इस बात का दावा कर सकता हूं कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस से ही पश्चिम बंगाल में दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।

जहां केरल का सवाल है तो इस बार वामदल और एनसीपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। हम राज्य में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेंगे। वहीं तमिलनाडु में भी लोग एम के स्टालिन को वोट करेंगे।

इसके अलावा एनसीपी अध्यक्ष ने कहा है कि सिर्फ असम ही ऐसा राज्य है। जहां अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में भारतीय जनता पार्टी अच्छी स्थिति में है। असम में भाजपा सत्ता हासिल कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here