बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक ऐसी घटनाएं घट रही हैं। जो योगी सरकार के राज में गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं। इस वक्त हर राज्य में अपराध अपनी चरम सीमा पर जा पहुंचा है और योगी सरकार इस पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है।

महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार के राज में हर दिन महिला अपराध की कई घटनाएं घटती हैं।

इसी बीच गोरखपुर से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी का भी दिल दहला दे। यहां एक दलित युवती का रेप करने के बाद आरोपियों ने उसके शरीर पर जलती हुई सिगरेट दाग दीं। यह घटना गोरखपुर के गोला बाजार की बताई जा रही है।

पीड़िता के पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी होने के बाद जब पीड़िता के माता-पिता घटनास्‍थल पर पहुंचे, तो उनकी बेटी बेहोश हालात में पड़ी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, युवती को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल पीड़िता शुक्रवार की रात पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गई थी। जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और तालाब के पास बनी झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ रेप किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफआईपीसी की धारा 363, 376, 326 आईपीसी और पाक्सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। इनके नाम अर्जुन निषाद और छोटू हैं।

इस मामले में पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- एक बेटी का सामूहिक रेप किया, अंगों को सिगरेट से दागा और छोड़ दिया. ये है आज के गोरखपुर में रामराज्य की गुडमॉर्निंग. इसे इंतहा नहीं करेंगे, तो किसे कहेँगे? क़ानून का डर कहाँ है, साहिब जी?

वहीं पत्रकार रोहिणी सिंह ने लिखा- एक ‘संत’ मुख्यमंत्री है और उनके क्षेत्र गोरखपुर की बात है। बीती रात एक बेटी घर से पानी लेने निकली और अगवा कर ली गयी, दो युवकों ने उस 17 साल की बेटी का रेप किया, सिर्फ मजे के लिए उसके शरीर को सिगरेट से जलाया, तब तक रेप किया जब तक वो बेहोश नहीं हो गयी। रामराज्य में आपका स्वागत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here