उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।

खबर के मुताबिक, अयोध्या में एक साधु ने 14 साल के किशोर के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन जब वह अपनी इस नापाक हरकत में कामयाब नहीं हो पाया तो उसने किशोर का प्राइवेट पार्ट काट देने की शर्मनाक हरकत को अंजाम देने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित ने साधु के शिकंजे से खुद को छुड़ा किसी भी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस मामले में पीड़ित ने अपने लोकल गार्जियन को पूरी बात का ब्यौरा दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी साधु रामसेवक दास के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी साधु रामसेवक दास ने पीड़ित को बहला-फुसलाकर अपने आश्रम में उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। लेकिन जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो साधु ने उसका प्राइवेट पार्ट काटने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी साधु के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अयोध्या में ऐसे कई मठ और मंदिर है। जहां पर रहकर वेद पाठी बालक संस्कृत की पढ़ाई करते हैं और खाली समय होने पर मंदिर में भगवान की सेवा करने के लिए भेजे जाते हैं।

घटना वाले दिन पीड़ित भगवान के लिए सरयू नदी से जल लाने गया था। इस दौरान रामसेवक दास नाम का एक साधु उसे मिला था।

इस मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि “अयोध्या में साधु ने नाबालिग लड़के से किया रेप का प्रयास, विरोध करने पर काटा प्राइवेट पार्ट, हे राम..”

गौरतलब है कि अलका लांबा द्वारा यह ट्वीट भाजपा सरकार के यूपी को राम राज्य बनाने के दावे पर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here