उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि- प्रदेश में डेंगू फैल रहा है।
अचानक केशव मौर्य कहने लगते है कि, डेंगू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।
लोगों ने इस जवाब को रटा-रटाया बताते हुए काफी तंज किए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने तंज करते हुए पूछा कि क्या डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के घरों पर बुलडोजर चलेगा या उनका एनकाउंटर होगा?
वहीं लालू यादव की पार्टी राजद ने लिखा- “उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार डेंगू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है. अगर फिर भी डेंगू नहीं माना तो उसे जेल में बंद कर दिया जाएगा अन्यथा उसे बुलडोजर से रौंद दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार डेंगू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है अगर फिर भी डेंगू नहीं माना तो उसे जेल में बंद कर दिया जाएगा अन्यथा उसे बुलडोजर से रौंद दिया जाएगा।pic.twitter.com/GpBY3HrTqf
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 3, 2022
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में डेंगू हरतरफ फैला हुआ है, हर जिले में लोग डेंगू-वायरल से परेशान है। ऐसे में सरकार की तरफ से तैयारियां नाकाफी नजर आ रही हैं।