अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ चार राजनीतिक दलों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

इन दलों का आरोप है कि खांडू और रिजिजू अरुणाचल के क्षेत्र में बदलाव करने की कोशिश के साथ-साथ संविधान के कानूनों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। ये शिकायत पापुमपारे जिले में दर्ज करवाई गई है।

शिकायतकर्ता को असम के किमिन का नाम बदलकर बिलगढ़ रखे जाने से दिक्कत है। ये विवाद 17 जून को उभरा जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 20 किलोमीटर लंबी किमीन-पोटीन रोड और अन्य 11 प्रोजेकटों का उदघाटन किया।

राजनीतिक दलों का आरोप है कि खांडू और रिजिजू अरुणाचल प्रदेश स्टेटहुड एक्ट 1987, बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर रेगुलेशन 1873 और अरूणाचल प्रदेश एक्ट 2000 का उल्लंघन कर रहे हैं।

उनका ये भी आरोप है कि राज्य की सीमाओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है जिसकी वजह से किमीन में खासा तनाव बना हुआ है।

किमीन को असम के बिलगढ़ के रूप में दिखाए जाने पर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन इस गलती को सुधारा नहीं गया।

राजनीतिक दलों का कहना है कि किमीन को असम अपने कब्जे में ले सकता है, और इसकी जानकारी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खांडू और केंद्रीय मंत्री रिजिजू को है।

यही कारण है कि इन भाजपा ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। अखिल अरुणाचल प्रदेश छात्र संघ समेत अन्य दल भी इसका पुरज़ोर तरीके से विरोध कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here