क्रिकेट मैदान के सुपरस्टार और टीम इंडिया के 2011 विश्व कप जीत में शामिल रहे हरभजन सिंह अपने बेबाक आनंद के लिए भी जाने जाते हैं।
किसानों को तकलीफ में देखकर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के गुर सीखने के अलावा केंद्र सरकार को भी कामगार सलाह दे रहे हैं
आज भारत बंद है। किसान दिल्ली के सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर लगातार 12 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को हरभजन सिंह ने किसानों के लिए ट्वीट करके कहा कि, “किसानों से ही हिंदुस्तान है।”
इसके अलावा पंजाब के महान गायक गुरदास मान ने भी ट्वीट करके किसानों को अपना समर्थन दिया है।
गुरदास मान ने कहा कि, “कहने के लिए तो बहुत कुछ है पर मैं सिर्फ इतनी बात कहूंगा कि, मैं हमेशा आपके साथ हूँ और हमेशा रहूंगा। किसान जिंदाबाद है और हमेशा जिंदाबाद रहेगा।”
Kehn nu ta bohot kuch hai par main sirf inni gal kahunga –
Main hamesha tuhade naal si te hamesha tuhade naal rahanga .. kisan zindabad hai te hamesha zindabad rahega pic.twitter.com/UFxmZjF6mO— Gurdas Maan (@gurdasmaan) December 8, 2020
वहीं अपने नेक कामों के लिए विख्यात अभिनेता सोनू सूद ने किसानों के लिए ट्वीट करके कहा कि, “हल का हल तो निकालना ही चाहिए।”
सोनू का यहां साफ इशारा केंद्र की मोदी सरकार से हैं, जो सरकार से अपील कर रहे हैं।
हल का हल तो निकालना ही चाहिए।
— sonu sood (@SonuSood) December 8, 2020