देशभर में जिस तरह से किसान आंदोलन को बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है। देश के साथ-साथ अब किसानों के पक्ष में विदेशों से भी पंजाबी और सिख एकजुट हो रहे हैं। सिंघु बॉर्डर पर किसानों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए 12 दिन हो चुके हैं।

आज इस कड़ी में किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया। जिसमें ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोआर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले 400 से ज्यादा किसान संगठन शामिल हुए।

इसके साथ ही कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और शिवसेना समेत कई विपक्षी दलों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। हालांकि भाजपा की सरकार द्वारा किसानों के समर्थन में आने वाले कई विपक्षी नेताओं को नजरबंद भी किया गया।

इस मामले में राजनीतिक रणनीतिकार संजय यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “थाली बजाने वालों को थाली भरने वालों का भी समर्थन करना चाहिए। किसान किसी दल का नहीं देश का होता है। #आज_भारत_बंद_है।”

 

इससे पहले तेजस्वी यादव ने भारत बंद के समर्थन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों के भारत बंद को अपना पूरा समर्थन देगी। अगर मुझे इसके लिए फांसी पर भी चढ़ा दिया जाए तो मुझे यह मंजूर है।

गौरतलब है कि बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान भी तेजस्वी यादव ने किसानों के पक्ष में कृषि कानूनों पर भाजपा को घेरा था।

सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक ट्वीट कर किसानों के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा था कि हम देश के अन्नदाता ओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

इसी कड़ी में राजद ने पटना के गाँधी मैदान में सभा भी की थी। जिसके बाद बिहार पुलिस ने तेजस्वी यादव और 18 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here