ज़मीन पर रहकर न्याय दिलाने वाली पुलिस अब खुद न्याय मांग रही है! दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार हुआ है कि पुलिस के जवान दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करके खुद के लिए न्याय मांगते-मांगते रो दे रहे हैं रहे हैं।

तीस हज़ारी और साकेत कोर्ट परिसर में दिल्ली पुलिस के जवानों से मारपीट मामले में अब हरियाणा और बिहार पुलिस एसोसिएशन दिल्ली पुलिस के समर्थन में आ गई है। दिल्ली पुलिस के समर्थन में हरियाणा पुलिस एसोसिएशन के जवान दिल्ली आ रहे हैं।

आईटीओ स्थित मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों ने कहा कि, “हमें न्याय चाहिए, हमें असुरक्षा का एहसास हो रहा है।” वहीं प्रदर्शन करने आए एक दूसरे पुलिसकर्मी ने कहा, “जब खाकी सुरक्षित नहीं है तो फिर क्या सुरक्षित है? हम जनता की सेवा कर रहे हैं, देश की सेवा करने के लिए भर्ती हुए हैं। हमारे भी बच्चे हैं, हम भी इंसान हैं। हमारे ऊपर हो रहे अत्याचार पर कोई नहीं बोलता। हमें बस न्याय चाहिए।”

बता दें कि, तीस हज़ारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस की झड़प हो गई। कोर्ट परिसर में वकीलों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, साकेत कोर्ट परिसर में भी वकीलों ने पुलिस को कोहनी, घूंसों से पीटा, इस पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देशभर की पुलिस दिल्ली के पुलिसवालों के समर्थन में खड़ी हो गई है।

गौरतलब है कि, तीस हज़ारी कोर्ट परिसर में पार्किंग को लेकर वकील और पुलिस में विवाद हुआ था। इस पूरे प्रकरण की शुरुआत यही से हुई है। दोनों के बीच बहस होती है और फिर मामला हिंसक रूप में बदल गया। इसके बाद वकीलों ने जमकर उत्पात मचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here