केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर राज्य में सरकार गिराने की कोशिश करने के आरोप लग चुके हैं। जिनमें कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों का नाम शुमार है।

अब खबर सामने आई है कि झारखंड में भी सरकार गिराने की कोशिश की जा रही थी।

खबर के मुताबिक, इस संदर्भ में झारखंड पुलिस द्वारा रांची के एक होटल से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास पुलिस ने भारी मात्रा में कैश भी बरामद किया है।

इनके नाम अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो बताए जाते हैं। जिनमें से दो सरकारी कर्मचारी हैं और कोलकाता के रहने वाले हैं। वहीँ एक शराब कारोबारी है।

इन तीनों पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा चुका है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

दरअसल इन तीनों पर झारखंड सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप है। बताया जाता है कि झारखंड पुलिस को इस मामले में एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसके तहत राज्य के इस होटल में छापेमारी की गई।

इस पूरे मामले पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि भाजपा उनकी सरकार को अस्थिर करने का काम कर रही है। कांग्रेस के विधायकों को पैसे का लालच देकर राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पार्टी के महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने भाजपा पर हमला बोला है।

इस दौरान उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक और मध्य प्रदेश वाला फार्मूला झारखंड में भी लागू करने की साजिश रच रही है।

लेकिन भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगी। वहीँ अभी तक इस मामले में भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here