ऐसा लग रहा है कि कोरोना एक बार फिर हमारे देश में पांव पसारने लगा है। एक बार फिर से सरकारें मास्क लगाना अनिवार्य कर रही हैं।

कई जगहों पर मास्क नहीं लगाने पर जुुर्माना लगाया जा रहा है और कई जगहों पर ऐसी स्थिति बना दी गई है कि मास्क नहीं लगाने पर पुलिस आम आदमी के साथ मारपीट कर रही है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, भाजपा शासित मध्यप्रदेश के इंदौर से।

ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि दो पुलिस वाले एक व्यक्ति को बहुत ही बेरहमी से बीच सड़क पर घसीट रहे हैं।

आदमी दर्द से चिल्ला रहा है और पुलिस लगातार उसे मार रही है, घसीट रही है और बीच बीच से गंदी गालियों की आवाजें भी आ रही हैं।

आसपास लोग तमाशबीन की तरह सब कुछ देख रहे हैं। इसी बीच किशोर उम्र का एक बच्चा मार खाते व्यक्ति को छोड़ने की गुहार लगा रहा है।

एक महिला भी इस वीडियो में दिखाई दे रही है जो पुलिस से उस मार खाते व्यक्ति को माफ करने की अपील कर रही है लेकिन पुलिस पर किसी की अपील का असर नहीं हो रहा है, न तो बच्चे का और न हीं किसी महिला का।

पुलिस द्वारा घसीटे जाते और मार खाते उस व्यक्ति का सिर्फ इतना ही कसूर था कि उसने मास्क नहीं पहना था। मास्क नहीं पहनने की इतनी भयंकर सजा !

इस वीडियो को ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए पत्रकार आदेश रावल ने लिखा है कि इंदौर के आम आदमी ने मास्क नहीं पहना तो उसके साथ पुलिस किस तरह का व्यवहार कर रही है, इस वीडियो में देख लिजिए।

वहीं देश के 5 राज्यों में चुनाव चल रहा है। इसमें रैलियां हो रही है और हजारों, लाखों लोगों की भीड़ बिना मास्क पहने नेताओं को सुनने आती है।

क्या किसी पुलिस वाले में हिम्मत है जो नेताओं की रैलियों में जाने वालों पर कार्रवाई कर सके! गरीब जनता का इम्तिहान मत लो अन्यथा जनता जाग गई तो भारी पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here