पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा की बुरी तरह से किरकिरी हो गई है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता को कोलकाता से लाखों रुपए के कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

खबर के मुताबिक, भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी को पुलिस ने शुक्रवार कोलकाता के न्यू अलीपुर से गिरफ्तार किया है। इस दौरान महिला नेता की कार में बड़ी मात्रा में कोकेन बरामद की गई।

बताया जाता है कि भाजपा नेता पामेला गोस्वामी के-साथ साथ पुलिस ने उसके एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में पत्रकार रोहिणी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और बिकाऊ मीडिया पर तंज कसा है।

रोहिणी सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि “रिया की जेब में माइक्रोस्कोप लगा कर जबरदस्ती कोकेन खोजने वाली मीडिया भाजपा की प्रतिभाशाली नेत्री के पास से कोकेन मिलने पर राष्ट्रहित से जुड़े अन्य कार्यों में व्यस्त है।”

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई न्यूज़ चैनलों ने कोर्ट से पहले ही ट्रायल शुरू कर दिया था।

रिया चक्रवर्ती को ही सुशांत की मौत का जिम्मेदार और दोषी करार दे दिया था। लेकिन इसके विपरीत अब भारतीय जनता पार्टी की नेता से इतने बड़े स्तर पर ड्रग्स बरामद किए जाने की खबर को किसी भी न्यूज़ चैनल द्वारा नहीं दिखाया गया है।

आपको बता दें कि जब भाजपा नेता पामेला को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया तो उनके साथ एक केंद्रीय सुरक्षा बल का जवान भी था। जो कि भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात था।

भाजपा नेता की कार तलाशी में पुलिस को 90 लाख रुपए की कोकेन बरामद हुई है। इस मामले में भाजपा की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी का कहना है कि उनकी पार्टी के नेता को टीएमसी ने झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here