भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम पड़ोसी मुल्कों से भी ज्यादा हो चुके हैं। भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने में नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश को पीछे छोड़ दिया है।

अब खबर सामने आई है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग सस्ता पेट्रोल लेने के लिए नेपाल जा रहे हैं। बिहार की सीमा पर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो कि सीमा पार से पेट्रोल की तस्करी कर रहे थे।

यह मामले बिहार के अररिया और किशनगंज जिले से लगती नेपाल सीमा से सामने आए हैं।

बता दें कि नेपाल में पेट्रोल की कीमत भारत से 22 रुपए कम है। इसलिए लोग वहां से सस्ता पेट्रोल लाकर अपने इलाकों में बेच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पेट्रोल पंप संचालक संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया है कि नेपाल से पेट्रोल की तस्करी के कारण गोरखपुर में पेट्रोल की बिक्री में गिरावट आई है।

फ़िलहाल कोरोना महामारी के दौरान अभी दोनों देशों के बॉर्डर सील हैं। अगर भारत में पेट्रोल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रही तो। नेपाल से पेट्रोल की तस्करी और बढ़ सकती है।

इस खबर को शेयर करते हुए पत्रकार उमाशंकर सिंह ने मोदी सरकार पर चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “बीजेपी ने नेपाल में भी सरकार बना ली तो फिर कहां जाएंगे।

 

दरअसल हाल ही में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने गृहमंत्री अमित शाह का हवाला देते हुए एक विवादित बयान दिया था।

जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ना सिर्फ भारत के ही राज्यों में बल्कि नेपाल और श्रीलंका में भी सरकार बनाना चाहती है। भाजपा नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस बयान पर नेपाल ने नाराजगी भी जाहिर की है।

बात की जाए पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दामो की। तो एक तरह का सरकार ने पेट्रोल डीजल पर कृषि सेस लगा दिया है और दूसरी तरफ एक्साइज ड्यूटी भी कम नहीं की जा रही है। जिसके चलते हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here