राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अपनी अलग ही भाषण शैली के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।

राबड़ी ने पीएम मोदी को ‘जल्लाद’ बताया है। राबड़ी देवी की पीएम पर ये टिपण्णी कांग्रेस महासचिव् प्रियंका गाँधी द्वारा उन्हें ‘दुर्योधन’ बताये जाने के बाद आई है।

पत्रकारों ने जब राबड़ी से सवाल किया कि प्रियंका गाँधी ने पीएम को दुर्योधन बताया है। इसपर राबड़ी ने कहा, “उन्होंने दुर्योधन बोलकर गलत किया। दूसरी भाषा बोलनी चाहिए उनको, वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसे होंगे, खूंखार होगा।”

इसके साथ ही राबड़ी ने जेडीयू और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, ये दोनों पार्टियाँ नाले का कीड़ा हैं। पीएम उस तरह की भाषा अपना रहे हैं। जेडीयू और भाजपा वाले सब नाली के कीड़े हैं। पांच साल पहले 2014 में वो विकास लेकर आये थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं।

वहीं राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि, “यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि राजनितिक और वैचारिक लड़ाई है। बिहार के लोग हमारी विचारधारा के साथ हैं। हम लोगों के मुद्दे उठा रहे हैं। हर कोई महागठबंधन के समर्थन में है।

अगर आप पटना जाएंगे तो देखेंगे सड़क और बिजली का क्या हाल हो गया है। आपको पता लगेगा कि कैसा विकास हुआ है। वो (बीजेपी) नागपुरिया कानून और आरएसएस के विचार को लेकर बढ़ रहे हैं। लालूजी एक नेता ही नहीं, एक विचार हैं। और विचार के साथ सभी लोग खड़े हैं।”

बता दें कि मंगलवार को अम्बाला में प्रियंका गाँधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि, “महाभारत के पात्र दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था। प्रियंका के बयान पर संभवतः पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, “देश के लोग तय करेंगे कि कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here