adnan sami
Adnan Sami

बॉलीवुड के जानेमाने गायक अदनाम सामी को भारत सरकार द्वारा दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को लेकर राजनीति गरम हो गयी है। कांग्रेस ने रविवार को सवाल उठाया और मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब ‘BJP सरकार की चमचागीरी’ करने पर यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मानदंड बन गया है।

वहीं कांग्रेस के बाद एनसीपी नेता ने भी मोदी और बीजेपी सरकार पर तंज किया है। महाराष्ट्र के मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर कहा,

‘यह साफ-साफ ऐसा मामला है कि पाकिस्तान से आने वाला कोई शख्स ‘जय मोदी’ बोलेगा, तो उसे भारत की नागरिकता के साथ-साथ पद्मश्री पुरस्कार भी दिया जाएगा, यह देशवासियों का अपमान है”।

बता दें की इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह सवाल किया कि ऐसा क्यों हुआ कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया’ घोषित कर दिया गया। जबकि सामी को देश के इतने प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी।

अदनाम सामी को दिए जा रहे पद्मश्री पुरस्कार को लेकर जहां एक ओर कांग्रेस और एनसीपी के नेता मोदी सरकार के ऊपर हमलावर हैं। वहीं राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी अदनाम सामी को पद्मश्री दिए जाने का यह कहकर विरोध किया है वह ‘असली भारतीय नागरिक’ नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here