हाल ही में भाजपा शासित गुजरात में सत्ता परिवर्तन किया गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल ने राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसने सियासी गलियारों में एक बार फिर से हलचल मचा दी है।

राजस्थान पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल हर किसी की समस्या है। हर कोई दुखी है। एमएलए मंत्री नहीं बन पाने पर दुखी होते हैं। वही मंत्री मुख्यमंत्री ना बन पाने से दुखी हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री इसलिए दुखी रहते हैं कि पता नहीं कब तक रहेंगे और कब जाएंगे। इसका भरोसा नहीं है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ये कहते नजर आ रहे हैं कि समस्या सबके साथ है। पार्टी में समस्या पार्टी और पार्टी के बाहर समस्या। परिवार में समस्या। समस्या किस के सामने नहीं है। कोई कहता है इसे टिकट दे दो, उसे हटा दो।

कई मंत्री इसलिए दुखी थे क्योंकि उन्हें अच्छा विभाग नहीं मिला। लेकिन जिन्हे अच्छा विभाग मिला।

वो इसलिए दुखी थे कि वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए और जो मुख्यमंत्री बने वो इसलिए दुखी थे कि कब रहेंगे। कब जाएंगे भरोसा नहीं है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया। जब हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दिया और भूपेंद्र पटेल को सीएम पद पर बिठाया गया है।

दरअसल हा बीते कुछ महीनों में ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई राज्यों के मुख्यमंत्री को अचानक बदला जा चुका है। जिसमें से उत्तराखंड ऐसा राज्य है। जिसके मुख्यमंत्री दो बार बदले जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here