बीते कुछ दिनों से पंजाब के किसान कैप्टन सरकार से गन्ने की फसल के दाम बढ़ाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसा नहीं किए जाने पर किसान संगठनों ने पंजाब बंद की चेतावनी दी थी।

जिसका असर आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता था। लेकिन पंजाब सरकार ने किसान संगठनों की मांगों को मान लिया है।

इस मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने भाजपा की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360रू/क्विंटल किए।

गन्ने का 400रू/क्विंटल का वादा करके आई उप्र भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर “देख लेने” जैसी धमकी देती है।”

दरअसल बीते काफी समय से उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों द्वारा योगी सरकार से फसल के दाम बढ़ाने की मांग की जा रही है।

इस संदर्भ में आज 150 किसानों का दल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक भी करने जा रहा है। जिसमें प्रमुख किसान नेता भी शामिल रहेंगे।

यह किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी समस्याओं को रखेंगे और गन्ने की फसल के दाम बढ़ाए जाने पर चर्चा करेंगे।

दरअसल उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ने की फसल का दाम 400 रुपए/ प्रति क्विंटल करने का वादा किया था।

लेकिन अपने शासनकाल में उन्होंने गन्ने के दाम में एक रुपए की भी बढ़ोतरी नहीं की है।

इसके विपरीत जब गन्ना किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई तो उन पर कार्रवाई किए जाने की धमकी दी जाती है।

आपको बता दें कि पंजाब, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा में भी किसानों द्वारा गन्ने के दाम 350 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 370 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here