वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को साल 2021-22 का आम बजट लोकसभा सदन में पेश किया जा चुका है। जिसके बाद मोदी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर लगातार बनी हुई है।

इस आम बजट में मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों के पेंशन राशि में कटौती की है।

दरअसल केंद्र सरकार भारतीय सैनिकों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर विचार कर रही है। जिसके चलते डिफेंस बजट में भी कटौती की गई है।

बीते साल जो बजट राशि 1.33 लाख करोड़ रुपए थी। वो इस बजट में कम कर 1.15 लाख करोड़ रुपए हो चुकी है।

विपक्षी दलों का कहना है कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया यह आम बजट देश के किसानों और जवानों को नुकसान पहुंचाने वाला बजट है।

इस कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती। ना जवान ना किसान मोदी सरकार के लिए, 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!”

 

गौरतलब है कि जब भी देश में चुनाव होते हैं तो भाजपा अक्सर देश के किसानों और जवानों के नाम पर वोट बटोरने का काम करती है। लेकिन जब भी भाजपा सत्ता में आई है।

तो लेकिन किसान विरोधी फैसले सुनाने के साथ सरकार ने देश की सुरक्षा करने वाले जवानों को भी नुक्सान पहुंचाने वाली नीतियां बनाई जा रही है।

इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए हैं कि वह ना तो किसानों के हितेषी हैं और ना ही देश की गरीब जनता के।

वह सत्ता में सिर्फ अपने कुछ करीब पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बैठे हुए हैं।

भाजपा द्वारा साल 2014 के कार्यकाल के बाद जितने भी बड़े फैसले लिए गए हैं। उससे सिर्फ अंबानी और अडानी जैसे पूंजीपतियों की ही चांदी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here