bhaiya joshi
Bhaiya Joshi

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी ने गोवा के एक कार्यक्रम में कहा कि हिंदू समुदाय का मतलब भारतीय जनता पार्टी (BJP) नहीं है। वहीं बीजेपी का विरोध करना हिंदुओं का विरोध करना नहीं है। उन्होंने कहा, राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी लेकिन इसे हिंदुओं से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोशी यहां पणजी के निकट दोना पावला में ‘विश्वगुरु भारत, आरएसएस का दृष्टिकोण’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

जोशी ने कहा, ‘जो भी (भारत में) काम करना चाहता है, उसे हिंदुओं के साथ और उनके कल्याण के लिए काम करना चाहिए। प्राचीन काल से ही हिंदुओं ने भारत के उत्थान और पतन को देखा है। भारत को हिंदू (समुदाय) से अलग करके नहीं देखा जा सकता। हिंदू हमेशा इस देश के केन्द्र में रहे हैं।’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ‘भारत के लिए संघ के विचार पर बुद्धिजीवियों के साथ संवाद और एक व्याख्यान’ कार्यक्रम में संघ महासचिव ने यह बात कही है। यह कार्यक्रम पणजी के दोना पावला में आयोजित किया गया था।

जोशी ने कहा, ‘भारत कभी खत्म नहीं होगा। यह अकेला ऐसा देश है, जिसने इतना अधिक दमन देखा है। इसके बाद भी यह हमेशा आगे की ओर बढ़ा है। भारत अनंत काल तक रहेगा। इसका मतलब यह है कि हिंदू समाज का कभी अंत नहीं होगा।’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव ने ये बयान तब दिया है जब दिल्ली में अभी-अभी चुनाव खत्म हुए हैं। इस बयान के राजनितिक गलियारे में कई मतलब निकाले जा रहे हैं। अब देखना ये होगा की भारतीय जनता पार्टी इस बयान पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here