मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह द्वारा राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों के बाद राज्य में सियासत काफी गरमाई हुई है। भाजपा और शिवसेना इस मुद्दे को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

इसी कड़ी में शिवसेना नेता संजय राउत ने देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पार्टी के कई नेताओं पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा है कि मेरा यह सवाल है कि लोकसभा और राज्यसभा में कल भाजपा द्वारा हंगामा किया गया था। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद देश के कानून मंत्री है।

उन्होंने भी कहा था कि महाराष्ट्र की सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

गुजरात में जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे। तो पूर्व आईपीएस अफसर संजीव भट्ट ने कई बार इस तरह के लेटर बम गुजरात सरकार को लिखे थे। तो क्या उस लेटर के आधार पर गुजरात सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री या राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पर आप कार्रवाई करने जा रहे हैं।

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने तत्कालीन गुजरात सरकार पर जो आरोप लगाए थे। वह महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से भी गंभीर हैं। सरकार ने संजीव भट्ट को जेल में डाला हुआ है।

यह देश का कौन सा संविधान है कि महाराष्ट्र में एक तरह करने आए और गुजरात में दूसरी तरह का न्याय।

मैं इस देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से यह अपील करता हूं कि संजीव भट्ट द्वारा तत्कालीन गुजरात सरकार को लिखे गए लेटर सामने लाईये।

इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का मुद्दा उठाने वाले भाजपा नेताओं को भी अपील की है कि वे संजीव भट्ट के लेटर को सामने लाकर उस पर भी कार्रवाई करने की मांग उठाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here