देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम जनता का जीना मुहाल हो रहा है। हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों से रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली चीजें भी महंगी हो चुकी है। लेकिन मोदी सरकार को इससे कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है।

भाजपा नेता सरकार को बचाने के लिए अजीबोगरीब बयान देकर महंगाई के मुद्दे पर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। वहीं विपक्षी नेता इस मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा को घेरते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि भले ही देश में महंगाई बढ़ रही है। लेकिन मौत सस्ती हो चुकी है।

अगर आज देश में भाजपा का शासन नहीं होता। अगर भाजपा विपक्ष में बैठी होती। तो दिल्ली से मुंबई तक पूरा चक्का जाम हो जाता। लेकिन फिलहाल अभी देश में बढ़ रही महंगाई का समर्थन किया जा रहा है।

इसके साथ ही शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार के बीच मची उथल-पुथल पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाविकास आघाडी सरकार महाराष्ट्र में अपने 5 साल पूरे करेगी।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुलाकात की है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

पीएम मोदी के साथ शिवसेना के रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं और यह आज से नहीं बल्कि बहुत ही पहले से हैं।

भले ही शिवसेना और भाजपा ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। लेकिन हमारा रिश्ता प्रधानमंत्री मोदी से हमेशा कायम रहा है। इस नाते अगर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनसे मुलाकात की है। इसमें बिल्कुल भी राजनीति नहीं देखनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में वैक्सीन की दिक्कत की समस्या को भी नकारा है। उनका कहना है कि पहले महाराष्ट्र में वैक्सीन की किल्ल्त जरूर चल रही थी, लेकिन अब नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here