साल 2018 के एक मामले में मुंबई पुलिस ने कल रिपब्लिक टीवी के संस्थापक और न्यूज़ एंकर अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक और उनकी मां कुमुद नायक की आत्महत्या मामले में की है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अर्नब गोस्वामी ने कहा है कि उनके साथ महाराष्ट्र सरकार यह सब बदले की भावना के चलते कर रही है।

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद कई भाजपा नेताओं ने इसे निंदनीय बताया है।

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया पर शिवसेना नेता संजय राउत ने पलटवार किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि महाराष्ट्र की सरकार किसी पर भी कोई कार्यवाही बदले की भावना से नहीं करती।

महाराष्ट्र ऐसा राज्य है। जहां पर कानून का राज चलता है। पुलिस को जांच में अगर कोई सबूत मिला होगा। इसी के चलते पुलिस ने अर्णब गोस्वामी पर यह कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि अर्नब गोस्वामी के न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी पर एक वीडियो दिखाई जा रही है। जिसमें यह दावा किया गया है कि मुंबई पुलिस ने अर्नब के साथ ससुर बेटी और पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट की है।

गौरतलब है कि अर्नब गोस्वामी और उनका चैनल रिपब्लिक टीवी मोदी समर्थक के तौर पर जाने जाते हैं। महाराष्ट्र में इस वक्त गैर भाजपा सरकार सत्तारूढ़ है।

जिसके चलते अर्णब गोस्वामी अपने चैनल पर अक्सर महाराष्ट्र सरकार खिलाफ खबरें चलाते हैं।

खासतौर पर सुशांत मामले में महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के खिलाफ गलत रिपोर्टिंग करने के मामले में अर्नब गोस्वामी कई मामलों में घिर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here