देश में मोदी सरकार ने अपने 7 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों की राजनीतिक दलों द्वारा समीक्षा की जा रही है।

कई राजनीतिक दल जहां मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं कई विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं।

इस कड़ी में शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी भाजपा की कार्यशैली पर जोरदार निशाना साधा है।

उनका कहना है कि भारत अभी तक नेहरू के विकास मॉडल पर ही चल रहा है। देश के लिए बहुत कुछ करना बाकी है।

फिलहाल भारत पुराने 60 साल के काम के भरोसे चल रहा है। मोदी सरकार ने नया कुछ नहीं बनाया है। लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही मोदी सरकार कुछ नया काम करेगी।

मोदी सरकार को लोगों ने बहुमत से चुना है। लेकिन आज भी देश में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी भी है। वहीँ कोरोना महामारी के बाद से देश में अराजकता बढ़ी है।

मीडिया से बातचीत के दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि लोगों की मांगे बहुत ही कम है। सबको अडानी, अंबानी और टाटा, बिरला नहीं बनना है। लोगों को बस अच्छे रोजगार और रोटी चाहिए।

अगर यह भी मिल जाए तो लोग मोदी सरकार से बहुत खुश हो जाएंगे। इस मामले में मोदी सरकार को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। क्या 7 साल में देश की जनता को उन्होंने यह सब दिया है? मुझे लगता है कि सरकार को इस मामले में अभी बहुत ज्यादा काम करने की जरूरत है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों की माई बाप की तरह होती है। इन्हे चाहिए कि पुरानी बातों और राजनीतिक मतभेद भुलाकर राज्य सरकार को अपनी संतान की तरह समझे।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जो कह रही हैं। उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ममता बनर्जी ने जो मुद्दा उठाया है, उस पर विचार करने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कई चक्रवात ग्रस्त राज्यों का दौरा किया है। लेकिन वह महाराष्ट्र नहीं आए हैं।

अगर सरकार खुद ही राज्यों के साथ विवाद पैदा ना करें तो बहुत अच्छा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के नेता है। इसलिए उन्हें सभी राज्यों के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here