दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लगभग 11 महीने होने को जा रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच अब तक कृषि कानूनों के मुद्दे पर कोई हल नहीं निकल पाया है।

सड़कों पर बैठे किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी किसान संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कई नेता और देश की दिग्गज हस्तियां किसानों के समर्थन में खड़ी हुई हैं।

इस मामले में हरियाणा की जानी-मानी हस्ती सपना चौधरी ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों के मुद्दे पर राय रखी है।

इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि देश के किसानों को परेशान ना किया जाए। उन्हें कोई कानून नहीं चाहिए, उन्हें खुले रहने दीजिए। जल्दी से इस मुद्दे को सुलझाया जाए।

सड़कों पर किसानों को देखकर बहुत ज्यादा दुख होता है। मैंने कई बार आते जाते उन्हें सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए देखा है।

आपको यह सब नहीं करना चाहिए। अभी थोड़े दिन पहले भी किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है। यह सब चीजें नहीं अच्छी लगती हैं।

हिंदुस्तान हमारा है और हिंदुस्तान के लोग भी हमारे हैं। हम सब परिवार है। अगर मेरी अपील से फर्क पड़ता है। तो मैं सरकार से अपील करना चाहूंगी कि सबकुछ जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले किसी भी सरकार के शासनकाल में कोई प्रदर्शन इतने लंबे समय तक नहीं चला है।

बीते साल मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था।

इस दौरान किसान प्रदर्शनकारियों को कई बार पुलिस की बर्बर कार्रवाई का सामना भी करना पड़ा है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है।

लेकिन किसानों के हौसले बुलंद हैं। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती। तब तक उन्होंने किसान आंदोलन चलाने का फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here