लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज और शबाना आज़मी गुरुवार को बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाकपा प्रत्याशी कन्हैया कुमार का समर्थन करने पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों से कन्हैया को वोट देने की अपील की।

प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, ‘बलिया…बेगूसराय में शबाना आजमी के साथ…समर्थन…प्याप और लोगों का फैसला…कन्हैया कुमार को सशक्त करने के ये दृश्य हौसला बढ़ाने वाले हैं…संसद में जनता की आवाज को और दम मिले…कन्हैया के लिए यहां आने पर गर्व महसूस कर रहा हूं…जय हिंद.’

चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रकाश राज ने बेगूसराय की जनता से कहा कि कन्हैया भले ही उनसे उम्र में छोटा है पर सोच बड़ी रखता है। कन्हैया बेगूसराय ही नहीं बल्कि देश की आवाज़ है।

नकली डिग्री वाले असली डिग्री वालों से लड़ते रहे इसीलिए विकास और डिग्री पीछे जा रही हैः कन्हैया

साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए नरेन्द्र मोदी को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘कन्हैया के चुनाव लड़ने से ये चौकीदार की सेना क्यों तड़प रही है। सब जानते हैं इस बार का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है।

ये लड़ाई दो लोगों के बीच है। एक है सुपुत्र और दूसरा है कुपुत्र। सुपुत्र जो है – वह पढ़ा लिखा है और दूसरा – जो कुपुत्र है वह कुटिल है। उसका नाम मैं नहीं लूंगा। आप ले लीजिए।’

वाराणसी में लाखों लोग पानी के लिए तरस रहे मगर मोदी के स्वागत में बहा दिया गया 1.4 लाख लीटर

शबाना आज़मी ने भी यहां मोदी सरकार की नाकामियों को गिनवाया और कहा कि हमारी सबसे बड़ी शक्ति ‘संविधान’ है और उसे बचाने के लिए कन्हैया के पक्ष में वोट करें ताकि वह संसद में गरीबों की आवाज उठा सके।

दक्षिण के सुपरस्टार प्रकाश राज भी 2019 लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। प्रकाश राज बेंगलुरु सेंट्रल से स्वतंत्र उम्मीदवार  हैं। वो यहां से बीजेपी उमीदवार पीसी मोहन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने 2009 से इस सीट पर अपनी पकड़ बना रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here