‘मैं करीब 30 साल बीजेपी में रहा हूँ अब वहां लोकशाही नहीं बल्कि तानाशाही चल रही है। इसी वजह मैं वहां से निकलकर कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हूँ और बेहतर भी यही होगा।’

बीजेपी से कांग्रेस में जा रहें पटना साहिब सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात करते हुए ये बात कही। साथ ही इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस और नेहरु गांधी परिवार समेत राहुल गांधी की जमकर तारीफ की।

RBI के पूर्व गवर्नर ने किया कांग्रेस की ‘न्याय योजना’ का समर्थन, कहा- इससे ‘गरीब’ होंगे सशक्त

दरअसल सांसद, नेता/अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मिले। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रहित में लिए कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का निश्चय किया है। शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे।

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी और बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह फैसला किया है कि वह कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करेंगे और हमारे स्टार लीडर और स्टार प्रचारक के रूप में काम करेंगे।

नेहरु गांधी परिवार के पढ़े कसीदे

इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को नेहरु गांधी परिवार का समर्थक बताते हुए कहा कि मैंने हमेशा इन्हें देश निर्माता के रूप में देखा है। कई लोग मेरी इस बात से बुरा भी मान जाते है मगर मैं फिर भी कहता हूँ नेहरु हो, इंदिरा जी या राजीव जी इन सभी ने देश निर्माण किया है। इसीलिए मैंने 30 साल बीजेपी में रहने के बाद वहां से आ गया हूँ क्योंकि अब बहुत हो गया।

मैं आडवाणी कैंप से था इसलिए मुझे मंत्री नहीं बनाया और एक टीवी एक्ट्रेस को सीधे HRD मंत्री बना दियाः शत्रुघ्न सिन्हा

इसलिए बेहतर यही होगा की देश के नवनिर्माण के लिए युवा नेता और देश के सबसे लाडले नेता और बढ़िया नेता राहुल गांधी के साथ हाथ से हाथ मिलाकर हम लोग आगे बढ़े कांग्रेस को मजबूत करें और सबसे ज़रूर है की देश को मजबूत करें।

इसलिए मैं नवरात्रि में अच्छी ख़बर दूंगा और कांग्रेस के साथ चलेंगें। इसके बाद पटना साहिब से लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि सिचुवेशन कैसे भी हो लोकेशन वही रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here