Shatrughan Sinha
Shatrughan Sinha

झारखंड में भाजपा की करारी हार हो गई है। ये हार झारखंड भाजपा और रघुबर दास के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी मानी जा रही है। क्योंकि मोदी, शाह और योगी ने झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां करके माहौल बनाया था, लेकिन बीजेपी इसमें सफल नहीं हो पाई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। सिन्हा ने कहा कि, “वन मैं शो और टू मेन आर्मी आपका खेल ख़त्म होने वाला है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, खामोश झारखंड बीजेपी टाटा, बाय-बाय।”

BJP की हार पर बोलीं रोहिणी सिंह- झारखंड की जनता ने इन्हें कपड़ों से नहीं नियत से पहचान लिया

भाजपा से अब कांग्रेस में आ चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके कहा कि, खामोश! झारखंड बीजेपी टाटा, बाय-बाय! वन मेन शो और टू मेन आर्मी, जैसाकि अपेक्षा थी, ऐसा लग रहा है कि आपका खेल ख़त्म हो गया है। अगला दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और कई अन्य स्थानों का नंबर है। सभी नेताओं को बधाई।“

उन्होंने एक के बाद कई ट्वीट करते हुए आगे कहा कि, “सरयू राय को विशेष बधाई। सरयू राय न केवल चुनौती देने वाले बल्कि विजेता भी रहे, वह भी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ।

दो लोगों के घमंड की वजह से सरयू राय को टिकट नहीं दिया गया लेकिन उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास को रिकॉर्ड मतों से हरा दिया।”

 

बता दें कि झारखंड में पांच चरण में विधानसभा के लिए मतदान हुए थे जिसके 23 दिसम्बर को परिणाम आ गए। परिणामों में भाजपा (25 सीट) की शर्मनाक हार हुई है।

वहीं जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन को स्पष्ट बहुमत (47 सीट) मिला है। हेमंत सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास समेत उनके कई दिग्गज मंत्री भी चुनाव हार गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here