देश के दो प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई है। ये दोनों ही मीडिया ग्रुप भाजपा के गलत नीतियों की पोल खोलने में आगे रहते हैं।

दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की विपक्षी नेताओं द्वारा जमकर निंदा की जा रही है।

अब इस मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, भारत समाचार और इनके जैसे मीडिया ग्रुप, जो किसी के अंधभक्त बनकर काम नहीं करते।

मैं उनको पहचानता हूँ जो हमेशा न्याय, सच का तराजू लेकर पत्रकारिता करते हैं। मैं खुद एक संपादक हूँ। शिवसेना का मुखपत्र ‘सामना’ भी ऐसे ही लड़ता आया है।

देश में घोटालों को अंजाम देकर विदेश भागने वाले गुनहगारों की तरह आप मीडिया की ऐसी घेराबंदी करते हैं। ये सरासर गलत है। ये मोदी सरकार का दमनचक्र है।

राउत ने आगे कहा, देश की मीडिया को सरकार के खिलाफ एकजुट होना जरूरी हो गया है। सभी पत्रकारों को मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

आज यह सब दैनिक भास्कर और भारत समाचार जैसे मीडिया ग्रुप के साथ हो रहा है। कल सभी मीडिया ग्रुप इस जद में आ सकते हैं। कल आप जब हम रोएंगे तो आपकी भी सुनवाई करने वाला कोई नहीं होगा।

इससे पहले कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। विपक्षी दलों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई करके सरकार मीडिया को डराने की कोशिश कर रही है।

विपक्षी दलों के साथ-साथ देश के कई बड़े पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने भी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है।

यहां तक की अमेरिकी मीडिया कमेटी ने भी दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी की जमकर आलोचना की है।

इसमें कहा गया है कि मोदी सरकार को उनकी आलोचना करने वाले मीडिया ग्रुपस को इस तरह से डराने के लिए कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

देश के पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से बोलने और लोगों तक खबरें पहुंचाने की अनुमति है और इसे कायम रखना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here