पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। सभी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार बढ़-चढ़कर चल रहा है।

इसी बीच बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले की खबर सामने आई।

जिसमें उनके पैर पर गंभीर चोट आई है। ममता बनर्जी के पैर पर प्लास्टर लगाया गया है। लेकिन उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार करने का ऐलान कर दिया है।

इस मामले में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर निशाना साधा है। शिवसेना ने सामना में लिखा है कि ममता बनर्जी के पैर में लगे प्लास्टर की पीड़ा भाजपा से बर्दाश्त नहीं की जा रही है।

नंदीग्राम में ममता बनर्जी घायल जरूर हो गई है। लेकिन जब बाघिन जख्मी हो जाती है। तो और ज्यादा आक्रामक और हिंसक हो जाती है। इसलिए ममता बनर्जी के जख्म उनके विरोधियों पर कुछ ज्यादा ही भारी पड़ने वाले हैं।

शिवसेना ने इसमें यह भी कहा है कि यह हमला ममता बनर्जी पर विरोधी दलों द्वारा करवाया गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने ऐसा ही माहौल बना दिया है। जैसा हर चुनाव में बनाया जाता है। भाजपा ऐसे ही जीतती आई है।

राज्य में ममता बनर्जी की हिंदू विरोधी छवि बनाकर भाजपा लोगों से वोट मांग रही है। इसके जवाब में ममता बनर्जी ने अपने सभा में ही लोगों को चंडी पाठ सुना दिया था।

भाजपा को लताड़ लगाते हुए शिवसेना ने कहा है कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों का चुनाव ‘जय श्री राम’ और ‘चंडी पाठ’ के इर्द-गिर्द घूमने लगा है। यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

भाजपा पश्चिम बंगाल जीतने के लिए हर रोज ममता बनर्जी की पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रही है। लेकिन फिर भी राज्य में ममता बनर्जी का रुतबा बरकरार है। यह लड़ाई अब ममता बनर्जी बनाम नरेंद्र मोदी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here