आज शाम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होना है। इसमें कई नए लोगों का नाम संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल है। ऐसी खबरें चलाई जा रही है कि ये अब तक का सबसे युवा और शिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए मंत्रिमंडल विस्तार मंे 13 वकील, 07 पूर्व नौकरशाह, 06 डाॅक्टर और 05 इंजीनियर होंगे।

यह भी कहा जा रहा है कि इस कैबिनेट में विस्तार में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों और दूसरे दलों से आए नेताओं को भी बड़ी संख्या में जगह मिलने जा रही है।

इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने तंज कसा है। आईपी सिंह ने ट्विटर के जरिए कहा है कि 7 सालों के बाद मोदी सरकार में शिक्षित मंत्री बनाए जाने की चर्चा की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठाते हुए आईपी सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के दर्जन भर मंत्री 9वीं कक्षा फेल है। क्या उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जाएगा?

आईपी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में जयंत सिन्हा सर्वाधिक पढ़े लिखे सांसद हैं। जयंत के पास आईआईटी और हार्वर्ड की डिग्री है.. उन्हें क्यों नहीं कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है ? क्या यह दिखावा मात्र है ?

वहीं आईपी सिंह ने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल में विस्तार करने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदल दिया जाए तो धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा।

बताते चलें कि मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री अक्सर विवादों के घेरे में रहती है। कई बार सफाई दिए जाने के बावजूद स्मृति ईरानी की डिग्री का सवाल सामने आ ही जाता है।

बड़ी दिलचस्प बात है कि जिस दौर में डाॅ मनमोहन सिंह जैसे बेहद शिक्षित शख्स देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन थें, तब नरेंद्र मोदी बतौर भाजपा के पीएम उम्मीदवार.. उनकी शिक्षा का मजाक उड़ाया करते थे।

अपनी सभाओं में नरेंद्र मोदी, डाॅ मनमोहन सिंह की डिग्री की खिल्ली उड़ाते हुए कहा करते थें कि देश को हाॅर्वर्ड की नहीं बल्कि हार्ड वर्क की जरुरत है।

मालूम हो कि आज शाम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम मंत्रिमंडल विस्तार है। इसमें कई नए चेहरों के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है।

कैबिनेट विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here