कल केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में कई मंत्री पदों का फेरबदल किया गया है। जहाँ कई नेताओं को मंत्री पद से हटा दिया गया है। वहीँ केंद्रीय कैबिनेट में कई नए मंत्रियों को जगह दी गई है।

इस केबिनेट में अब धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद दिया गया है। जोकि पहले पेट्रोलियम मंत्री के पद पर कार्यरत थे।

पेट्रोलियम मंत्री रहते हुए बीते महीने से धर्मेंद्र प्रधान विपक्षी नेताओं के निशाने पर बने हुए थे। दरअसल देश में बढ़ रही पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी इस वक़्त की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। पेट्रोल और डीजल के दाम कई राज्यों में 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर चल रहे हैं।

सरकार इस समस्या का समाधान करने की बजाय इसपर तरह-तरह की सफाई पेश कर रही है। इसके साथ भाजपा नेताओं द्वारा अजीबोगरीब तर्क देकर आम जनता को बहकाने का काम किया जा रहा है।

इस मामले में कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी वी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है- “पेट्रोल, डीजल, LPG के दामों को ‘ऊंचाइयों’ पर ले जाने वाले धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया शिक्षा मंत्री, मंत्री जी अब शिक्षा के खर्चे को ऊंचाइयों पर ले जाकर बच्चो के माँ-बाप का तेल निकालेंगे?

पेट्रोलियम मंत्री रहते हुए धर्मेंद्र प्रधान द्वारा हाल ही में बयान दिया गया था कि फिलहाल ये पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट करने का वक़्त नहीं है। बल्कि आने वाले वक़्त में इनके दामों में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।

अब देश का नया पेट्रोलियम मंत्री भाजपा नेता हरदीप पूरी को बनाया गया है। हालांकि वह साथ ही शहरी विकास मंत्री भी बने रहेंगे।

आपको बता दें कि पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय सौंपने का फैसला लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here