बीते दिनों से केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर खूब चर्चाओं का जोर पकड़े हुआ था। कल मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हुए विस्तार के साथ-साथ कई बड़े फेरबदल किए गए हैं।

विस्तार होने के बाद नवनियुक्त मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अब मंत्रिपरिषद की अलग-अलग कई बैठकों हो सकती हैं।

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविशंकर प्रसाद पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा, वह हमेशा किसी भी मुद्दे पर यह कहते थे कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्टरस्ट्रोक है। अब मोदी सरकार के मास्टर स्ट्रोक का हमला उन पर ही हो गया है।

रविशंकर प्रसाद की जगह किरण रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी मंत्रियों को ये आदेश दिए गए हैं कि वह कुछ दिनों के लिए दिल्ली में ही रहे और अपने मंत्रालय के काम को सही से जान ले।

भारतीय जनता पार्टी ने रविशंकर प्रसाद प्रकाश जावड़ेकर और कई पुराने मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर कर दिया है। कल केंद्रीय कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

संजय राउत ने कहा, मोदी सरकार ने जरूर इन नेताओं की काबिलियत देखकर ही इन्हें कैबिनेट में जगह दी होगी। भाजपा ने कई मंत्रियों के पद बदल दिए हैं।

डॉ हर्षवर्धन को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद से हटाकर नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। अब मैं यह कामना कर सकता हूं कि वैक्सीन से जुडी समस्याएं दूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र से भी कुछ राज्य मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। भाजपा को हमारा आभार व्यक्त करना चाहिए कि बहुत ही होनहार लोग हमारे खेमे से कैबिनेट में गए हैं वह भी देश की प्रगति में योगदान देंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र से केंद्रीय मंत्रिमंडल में चार नेताओं को जगह दी गई है। माना जा रहा है कि इन सभी नेताओं का इस्तेमाल भाजपा द्वारा महाराष्ट्र की राजनीति में पार्टी का वोट बैंक बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here